मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सजा ताज, 74वें मिस यूनिवर्स में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

demo pic
मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सजा ताज, 74वें मिस यूनिवर्स में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

राजस्थान के जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें मनिका विश्वकर्मा ने जीत हासिल की और उनके सिर पर इस ब्यूटी पेजेंट का ताज सजा। इससे पहले 2024 में मनिका मिस यूनिवर्स राजस्थान के लिए चुनी गई थीं और अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज अपने नाम करने के बाद वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी, जो इस साल के आखिरी में आयोजित होने वाले हैं। मनिका विश्वकर्मा पेशे से मॉडल हैं और राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। हालांकिए पिछले कुछ सालों से वह दिल्ली में रह रही हैं और अपने मॉडलिंग करियर पर फोकस कर रही हैं। अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में जीत हासिल करने के बाद वह चर्चा में आ गई हैं। इस जीत के बाद मनिका ने स्टेज पर अपनी खुशी जाहिर की और अपने मेंटर्स का शुक्रिया अदा किया।
मनिका ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतने के बाद बताया कि वह गंगानगर की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा. श्संघर्ष के बजायए हमारे पास तैयारी का एक सफर है। मेरा सफर मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाना होगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47