Asia Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे करेंगी कप्तानी

demo pic 2025 08 21T170201.667
Asia Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे करेंगी कप्तानी

गुरुवार को हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की 20 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 5 सितंबर से 14 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में होगा। वहीं टीम की कमान सलीमा टेटे के कंधों पर होगा। ये टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि जो भी टीम विजेता होगी वह 2026 एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सीधी जगह बनाएगी। वहीं महिला एशिया कप 2025 हॉकी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी और फिर 6 सितंबर को जापान से भिड़ेगी। भारत अपना अंतिम पूल मैच आठ सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। भारत को पूल बी में रखा गया है।
सलीमा टेटे पिछले साल कप्तान बनने के बाद से टीम की मजबूत कड़ी रही हैं। मु्ख्य कोच हरेंद्र सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। उन्होंने बताया किए हमारा लक्ष्य आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलना है। ये टीम एशिया की शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। सलीमा ने नेतृत्व में मिडफील्ड को और मजबूती मिलेगी, जिसमें उनके साथ नेहा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिटा टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47