नहाते समय नाले में डूबने से छठवीं कक्षा के छात्र की मौत

demo pic 2025 08 22T122601.412
नहाते समय नाले में डूबने से छठवीं कक्षा के छात्र की मौत

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र में छठवीं कक्षा के एक छात्र की नाले में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बेलौना गांव का आदित्य (13) अपने दो दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को अपरान्ह चार बजे अपने गांव के बहेरा नाला में नहाने गया था। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से नाले में पानी अधिक है और आदित्य गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया। ग्रामीणों ने आदित्य के शव को नाला से बाहर निकाला। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक छठवीं कक्षा का छात्र था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47