बीजिंग में गिरा निर्माणाधीन पुल, 12 लोगों की मौत

बीजिंग में गिरा निर्माणाधीन पुल, 12 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के उत्तर.पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। चीन में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। यह हादसा किंघई प्रांत में हुआ। जहां एक प्रमुख नदी पर रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इससे चीन की निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठ खड़ा हुआ है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। तब पुल पर 16 श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान एक स्टील केबल टूट गयाए जिससे काम कर रहे सभी श्रमिक पीली नदी (ल्मससवू त्पअमत) में गिर गए। शिन्हुआ द्वारा जारी तस्वीरों में पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटा हुआ और नदी में लटका हुआ नजर आ रहा है। हादसे के बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। नावोंए हेलीकॉप्टरों और पानी के भीतर काम करने वाले रोबोटों की मदद से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। अब तक 12 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैंए जबकि 4 की खोज जारी है। चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार, यह पुल 1.6 किलोमीटर लंबा है और नदी की सतह से लगभग 55 मीटर (180 फीट) ऊंचा है। यह पुल एक महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का हिस्सा है, जिसे पश्चिमी चीन के दुर्गम क्षेत्रों को बाकी देश से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47