दिल्ली के द्वारका में दहेज के लिए महिला की हत्या, 3 दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी

demo pic 2025 08 25T145551.840
दिल्ली के द्वारका में दहेज के लिए महिला की हत्या, 3 दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी

दिल्ली के द्वारका इलाके में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का मामला सामने आया है। 22 साल की कोमल उर्फ वर्षा नाम की लड़की ने 21 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की हैए बल्कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया। कोमल की शादी इसी साल 16 अप्रैल को अमन नाम के लड़के के साथ सतग बदू सराय इलाके में हुई थी। कोमल के पिता दिनेश का आरोप है उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था। कोमल का पति अमन और ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए अक्सर तंग किया करते थे और अमन उसको टॉर्चर करता था। 21 अगस्त को अमन ने कोमल को अस्पताल में भर्ती कराया थाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। एसडीएम इंक्वायरी और परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने 23 अगस्त को दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान लिए जा रहे है। मृतक महिला के भाई ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हत्या का मुख्य आरोपी खुला घूम रहा है। ऐसे में सबूतों के साथ छोड़छाड़ हो सकती है। कुछ भी किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस केस की जांच किसी अन्य अधिकारी को दी जानी चाहिए। लड़की के भाई ने कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी उन्हें एपआईआर की कॉपी नहीं मिली है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47