मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत

demo pic 2025 08 25T154408.492
मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत

एटा। जिले के अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात बारिश के दौरान एक पुराने मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश गर्ग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला जैत गांव में 23 और 24 अगस्त की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे शेर सिंह के मकान की छत अचानक गिर गई। उन्होंने कहा कि हादसे में शेर सिंह का 25 वर्षीय बेटा अनुज घायल हो गयाए जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक का बेटा अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गर्ग ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों में अनुज का बड़ा भाई विपनेश (27), उसकी पत्नी पप्पी (26), अनुज की पत्नी शीलू (23), पलक पुत्री विपनेश (6) और अनुज का बेटा अंकुर तथा परिवार के कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी का अलीगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47