फर्रुखाबाद के 162 गांवों में बाढ़, गांव में घुसा पानी

demo pic 2025 08 26T115017.782
फर्रुखाबाद के 162 गांवों में बाढ़, गांव में घुसा पानी

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। बाढ़ का पानी 162 गांवों में घुस गया है। हालांकि, जलस्तर में कमी आई है, लेकिन लोगों की परेशानी जस की तस है। कई मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांव और सड़कें पानी में डूब चुके हैं। जिले की कई सड़कें टूट चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, कई मकान बाढ़ की जद में आकर गंगा और रामगंगा नदी में समा चुके हैं। जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार ने बताया कि जो सड़कें टूटी हैंए उनकी मरम्मत पानी कम होने के बाद कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले में 162 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और बाढ़ से प्रभावित गांवो के लोगों को प्रतिदिन प्रशासन द्वारा मदद पहुचाई जा रही है।

डीएम ने कहा कि वो खुद बाढ़ क्षेत्र में जा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनकर निराकरण करा रहे हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में कोई भी लापरवाही न की जाये। अभी तक तहसील सदर में 4250, कायमगंज में 12600 व अमृतपुर में 20715 पैकट बाढ़ राहत खाद्यान्न किट का वितरण किया जा चुका है। साथ ही पांच राहत शिविर संचालित किये ज़ा रहे हैं। डीएम ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा तहसील सदर में 13 नाव, कायमगंज में 56 नाव व अमृतपुर में 82 नाव लगा कर राहत बचाव कार्य किया ज़ा रहा है। 11 मोटर बोट संचालित की जा रही है जनपद में 17 मेडिकल टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 488 कैम्प आयोजित किये गये हैं। इनमें 30129 लोगों का उपचार किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में अब तक 49 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये है जिनमें 2447 पशुओं का उपचार किया गया व 21763 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया है स प्रशासन द्वारा पशुओं के लिये भूसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47