
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मंगलवार को डोडा जिले के भलेसा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 3 से 4 लोगों की मरने की खबर सामने आई है। कई घर पानी में बह गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर यातायात पूरी तरह ठप हैं। जगह-जगह भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामबन में मंगलवार को यातायात बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसारए लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैंए जिस वजह से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम सामान्य होने तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें। प्रशासन ने कटरा.शिवखोड़ी नेशनल हाईवे को भूस्खलन के चलते बंद कर दिया है। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। डीएसपी रियासी विशाल जम्वाल ने बताया कि बारिश से बलवा सड़क भी प्रभावित हुई हैं। चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा हैए जिससे कुछ इलाकों में खतरे की आशंका है। ऐसे स्थानों पर SDRF टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने खासकर नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
