
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जो अपने भव्य और शानदार गणपति उत्सव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह इस बार गणेशन उत्सव का आयोजन नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने यह फैसला परिवार में हुए एक निधन के कारण लिया है। शिल्पा जो हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ अपने घर में गणपति का स्वागत करती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए एक इमोशनल नोट के साथ यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, प्रिय मित्रों, अत्यंत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि परिवार में हुए एक निधन के कारण इस साल 2025 को हम गणपति उत्सव का आयोजन नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि परंपरा के अनुसारए परिवार 13 दिनों का शोक मनाएगा और इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से दूर रहेगा। बयान के अंत में लिखा गयाए हम आपकी संवेदना और प्रार्थनाओं की अपेक्षा करते हैं। आभार सहित. कुंद्रा परिवार।श्
अंत में भक्ति भाव से ओतप्रोत एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखाए गणपति बप्पा मोरया, पुड्च्यवर्षि लव कर या इसका अर्थ है हे गणपति बप्पा, अगले वर्ष जल्दी आनाश् या हे मंगलकारी पिता, अगली बार जल्दी आना। यह वाक्यांश पारंपरिक रूप से भगवान गणेश को विदाई देने और उन्हें अगले साल जल्दी आने का निमंत्रण देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शिल्पा शेट्टी 22 साल से वर्षों गणपति उत्सव का आयोजन कर रही है। एक्ट्रेस और उनका परिवार हर साल यह जश्न धूमधाम से मनाता आया है। अब उनकी यह सालों पुरानी परंपरा टूट गई।
