पाकिस्तान में नहीं थम रहा बारिश का कहर, 24 घंटे में 17 की मौत

demo pic 2025 08 26T153303.398
पाकिस्तान में नहीं थम रहा बारिश का कहर, 24 घंटे में 17 की मौत

पेशावर। पाकिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। हालात ऐसे हैं कि यहां रोजाना लोगों की मौत हो रही है। बारिश से सबसे अधिक उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत प्रभावित हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे से अधिक समय में मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण 3 बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। 50 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में ये मौतें ऐसे समय में हुई हैं, जब पाकिस्तान 26 जून से 20 अगस्त के बीच आए शुरुआती मानसून से जूझ रहा हैए जिसमें शनिवार तक 788 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,018 घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान जिले और आसपास के इलाकों में रविवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। इस दौरान बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में निचले दीर जिले के मैदान के टिकाटक क्षेत्र में एक मकान की छत ढहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। मर्दन जिले के तख्तभाई इलाके में मूसलाधार बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47