मासूम बेटे को जहर देकर कारोबारी ने पत्नी के साथ दी जान

demo pic 2025 08 27T113834.719
मासूम बेटे को जहर देकर कारोबारी ने पत्नी के साथ दी जान

शाहजहांपुर । रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने ही थाना पुलिस पहुंच गई। मौके पर छानबीन की। एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारोबारी के फोन में सुसाइड नोट मिला हैए जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी सचिन ग्रोवर का मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम नाम से शोरूम है। वह दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे। दो मंजिला मकान में वह दूसरी मंजिल पर रहते थे। इनके दो भाई रोहित और मोहित भी इसी मकान में रहते हैं। बुधवार को उनके बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण था। इसलिए सचिन की मां सीमा व भाई.भाभी जल्दी उठ गए। मां सीमा ने बताया कि सचिन सुबह आठ बजे तक नीचे नहीं आया तो उन लोगों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह लोग ऊपर गए। कमरे का दरवाजा खोला तो परिजन चीखने लगे। एक कमरे में सचिन और दूसरे कमरे में शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला। मासूम बेटा बेड पर पड़ा था। उसके ऊपर कंबल पड़ा था। कंबल हटाकर देखा तो वह भी मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। चीख-पुकार मचने पर कॉलोनी के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। कमरों में छानबीन की गई। बताया गया है कि 33 पन्नों के सुसाइड नोट के फोटो मिले हैं। जिसमें आर्थिक तंगी और कई लोगों की देनदारी की बात लिखी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47