
राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एमबीएल रमन मुंजाल विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीटेक तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया। छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस कदम के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक छात्रा का परिवार मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मृतका के मामा ने दावा किया है कि यह आत्महत्या का नहींए बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका के पिता लक्ष्मीकांत गुप्ता एक स्कूल शिक्षक थेए जिनका 2012 में निधन हो गया थाए और उनकी मां बीना गुप्ता महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्य करती हैं। भूमिका को उसके चाचा प्रमोद गुप्ता ने गोद लिया था। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने कहाए प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या प्रतीत होती है। हालांकिए परिवार के अनुरोध पर, चिकित्सकों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। हमने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया और अब रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
