
आगरा। श्रीरामलीला महोत्सव और जनकपुरी की तैयारियों की बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा की। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विकास कार्यों को जल्द कराने की बात कही। डीएम ने कार्यों की निगरानी के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारी नामित किए हैं। साथ ही जनकपुरी में कंट्रोल रूम बनाने और हर विभाग के अधिकारी को वहां मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बैठक में बताया कि नगर निगम ने 4.68 करोड़ के विकास कार्यों के लिए टेंडर किए हैं। 66 लाख रुपये से रामलीला मैदान को संवारा जाएगा। रामलीला महोत्सव में करीब 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य एडीए कराएगा। पानी की लाइनों से लेकर सड़कए फुटपाथ और नालियों की मरम्मत व निर्माण जनकपुरी में होगा। जबकि रामलीला मैदान में नाले की दीवारए मंचए दर्शक दीर्घा तैयार की जा रही है। डीएम ने बताया कि जनकपुरी में एक कंट्रोल रूम बनेगा। जहां कार्यों पर नजर रखने को नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जलकल, जलनिगम, वन विभाग, फायर डिपार्टमेंट, टोरेंट, विद्युत विभाग आदि संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहेंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि रामलीला मैदान में नाले की सफाई, रैंप निर्माण हो रहा है। राम बरात शोभायात्रा मार्ग में पेड़ों की छटाई, कमला नगर में सड़कों का निर्माण, इंटरलॉकिंग, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। प्रकाश व्यवस्था के अलावा खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत होगी।
