
कर्नाटक। कलबुर्गी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मेलाकुंडा गांव में एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दीए क्योंकि वह दूसरी जाति के एक युवक से प्यार करती थी। मृतका की पहचान कविता कोल्लूर के रूप में हुई है। कविता उसी गांव के दूसरी जाति के एक युवक से प्यार करती थी।
आरोपी पिता को लगा कि बेटी के इस फैसले से उसकी इज्जत को खतरा है। पिता ने सबूत मिटाने के लिए उसने बेटी के शव को आग लगा दी। कविता ने पीयूसी की पढ़ाई पूरी कर ली थी। नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह उसी गांव के एक ऑटो चालक से प्यार करती थी। कविता के प्यार के बारे में जानकर पहले तो माता-पिता ने बेटी को डांटने-फटकारने और उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश की। लेकिन जब युवती ने अपने प्यार करने वाले लड़के को छोड़ने से इनकार कर दियाए तो उन्होंने उसे प्रताड़ित किया। कल रात उसके पिता शंकर कोल्लूर ने कविता पर हमला किया। कविता के पिता के साथ उनके रिश्तेदार शरणप्पा और दत्तप्पा भी थे। आरोपी ने पहले कविता पर हमला किया। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसकी मौत के बाद उन्होंने यह खबर फैला दी कि उसने आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में उसकी लाश को अपने ही घर के आंगन में जला दिया। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गांव जाकर परिवार से पूछताछ की गई। पिता ने पूरी कहानी बयान कर दी। बेटी की हत्या के आरोप में पिता शंकर कोल्लूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
