तेज रफ्तार कंटेनर ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत

demo pic 2025 08 30T122754.084
तेज रफ्तार कंटेनर ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में सोलापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीड शहर के पास नामलगांव फाटा में यह दर्दनाक हादसा हुआ। धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीड शहर के नामलगांव फाटा के फ्लाईओवर के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुए इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे छह लोगों को रौंद डाला। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत बीड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसारए मृतक और घायल लोग पेंडगांव दर्शन के लिए जा रहे थे। कुछ दिन पहले गढ़ी फ्लाईओवर के पास भी इसी तरह कंटेनर की टक्कर में पांच से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बार.बार हो रहे इन हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है। इस बीचए बीड ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। मई 2025 में भी बीड़ जिले में ऐसा ही हादसा हुआ था। गेवराई तालुका में एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा 26 मई 2025 (सोमवार) की रात करीब 11 बजे धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (छभ्-52) पर गांधी ब्रिज के पास गड़ी फ्लाईओवर के पास हुआ था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47