
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हालात बदतर हो गए हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से बने हालातों के चलते पिछले 24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इस बारे में जानकारी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई जबकि इसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ;छक्ड।द्ध की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 854 हो गई है और 1,100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पंजाब की सूचना मंत्री आजामा बुखारी ने एक बयान में कहाए पंजाब में आई भीषण बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि सरकार ने बाढ़ में फंसे 7,60ए000 लोगों और 5,00,000 से ज्यादा पशुओं को बचाया है। पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ;च्क्ड।द्ध के आंकड़ों के अनुसार, लाहौर, हाफिजाबाद और मुल्तान जिलों में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर रविवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 60 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश हुई। प्राधिकरण ने बताया कि कम से कम 4 जगहों पर 120 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। प्राधिकरण के मुताबिकए श्पंजाब अब तक की सबसे भीषण बाढ़ों में से एक का सामना कर रहा है।
