राहतः अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

demo pic 2025 09 03T154442.572
राहतः अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

नागपुर। नागपुर सेंट्रल जेल से आज अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की रिहाई हो गई है। हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गवली की जमानत मंजूर की है। अरुण गवली नागपुर जेल से रिहा होने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पहुंचा और यहां से मुंबई के लिए रवाना हुआ। गवली की रिहाई के दौरान उनके भाई और रिश्तेदार मौजूद थेए गवली के रिहाई के दौरान जेल परिसर में तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया थाए साथही जेल परिसर में ।ज्ै की टीम भी मौजूद थी। गौरतलब है कि अरुण गवली 2004 में मुंबई की एक विधानसभा सीट से विधायक भी बना थाए जबकि गवली को मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसांदेकर की 2012 में हुई हत्या के मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
अरुण गवली का जन्म 17 जुलाई 1955 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता था और उसके पिता गुलाबराव मजदूरी और बाद में मुंबई की सिम्पलेक्स मिल में काम करते थे। उनकी मां लक्ष्मीबाई गृहिणी थीं। आर्थिक तंगी के कारण गवली ने मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी और कम उम्र में ही काम शुरू कर दिया था। 1980 और 1990 के दशक में वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड का एक प्रमुख चेहरा हुआ करता था। सेंट्रल मुंबई के दगड़ी चॉल क्षेत्र में अपने गैंग की वजह से उसका नाम काफी चर्चा में रहता था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47