सोलर कंपनी में देर रात हुआ भीषण ब्लास्ट, 1 की मजदूर की मौत और कई घायल

demo pic 2025 09 04T120559.627
सोलर कंपनी में देर रात हुआ भीषण ब्लास्ट, 1 की मजदूर की मौत और कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कलमेश्वर तहसील के समीप स्थित बाजार गांव से थोड़ी दूरए चांदूर गांव में एक सोलर कंपनी में ब्लास्ट की घटना सामने आई है। यह ब्लास्ट देर रात करीब एक बजे के आसपास हुई है। जानकारी के मुताबिकए जिस दौरान सोलर कंपनी में ब्लास्ट हुआ तब 900 से 6000 लेबर कंपनी में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिकए ब्लास्ट काफी बड़ा बताया जा रहा है। च्ज्प् द्वारा पुलिस के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिकए नागपुर के चांदूर गांव में सोलर कंपनी में हुई ब्लास्ट की घटना में कम से कम 1 शख्स की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिकए घायलो की संख्या में वृद्धि हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर में स्थित सोलर कंपनी में इससे पहले भी ब्लास्ट हुआ था। आज देर रात हुए ब्लास्ट की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान चलाया। कंपनी में हुए ब्लास्ट का कारण अभी तक पता नहीं लगा है।
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है कि बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव्स कंपनी की आरडीएक्स इकाई में ब्लास्ट हुआ था। ये ब्लास्ट करीब 12.30 बजे हुआ था। पुलिस के मुताबिक. इस हादसे में 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47