UN में भारत ने कहा- यूक्रेन में निर्दोषों की मौत अस्वीकार्य, संघर्ष का अंत सभी के हित में

demo pic 2025 09 05T115614.401
UN में भारत ने कहा- यूक्रेन में निर्दोषों की मौत अस्वीकार्य, संघर्ष का अंत सभी के हित में

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन में निर्दोषों की हत्या पूरी तरह अस्वीकार्य है। यूएन में भारत के के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा, ष्भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर लगातार चिंतित है। हम मानते हैं कि निर्दोष लोगों की जान जाना अस्वीकार्य है और किसी भी प्रकार का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। पर्वथनेनी ने कहा कि भारत ने हमेशा यह पक्ष रखा है कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है। भले ही यह मार्ग जितना भी कठिन क्यों न दिखे। इस दिशा में सभी पक्षों की पूर्ण भागीदारी और प्रतिबद्धता स्थायी शांति के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारत ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में शांति लाने के लिए हाल ही में हुए सकारात्मक विकास का स्वागत है। हम अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई शिखर बैठक का समर्थन करते हैं।
भारत ने कहा कि इस बदलती स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की समेत यूरोपीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। भारत ने कहा कि हम इस बात पर खेद जताते हैं कि इस संघर्ष के दुष्परिणाम, जैसे कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि ने पूरी दुनिया को और विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों को प्रभावित कर रहे हैं, जिन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। भारत का यूक्रेन संघर्ष पर दृष्टिकोण जन-केंद्रित रहा है। हमने यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान की है और ग्लोबल साउथ के अपने मित्रों और साझेदारों को आर्थिक समर्थन दिया हैए जिनमें हमारे कुछ पड़ोसी देश भी शामिल हैं जो इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। भारत ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत हम सभी के हित में है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47