राम बारात रूट पर जर्जर इमारतों पर लगेगी लाल झंडी

demo pic 2025 09 06T132421.583
राम बारात रूट पर जर्जर इमारतों पर लगेगी लाल झंडी

आगरा। एतिहासिक रामबारात 17 सितंबर को निकलेगी। शोभायात्रा के दौरान हजारों लोग झांकियां देखने के लिए छतों और छज्जों पर चढ़ते हैंए ऐसे में जर्जर भवन हादसे का कारण बन सकते हैं।
इसी को देखते हुए नगर निगम ने सतर्कता बरतते हुए शोभायात्रा मार्ग पर चार दर्जन से अधिक जर्जर इमारतों को चिह्नित किया है। इन भवनों पर लाल झंडियां लगाई जाएंगीए ताकि लोग पहले से सावधान रहें।
रावतपाड़ा, दरेसीए छत्ता बाजार, बेलनगंज, धूलियागंज, किनारी बाजार, फुलट्टी बाजार समेत कई क्षेत्रों में कमजोर छज्जों और भवनों की पहचान की गई है। नगर निगम ने भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर मरम्मत और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन भवनों की सूची जिला प्रशासन और पुलिस को भेज दी गई हैए ताकि सुरक्षा इंतज़ाम और कड़े किए जा सकें।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47