वेदांता ने 17,000 करोड़ में जीता जेपी ग्रुप, अडाणी को पछाड़ा

demo pic 2025 09 06T133253.973
वेदांता ने 17,000 करोड़ में जीता जेपी ग्रुप, अडाणी को पछाड़ा

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता ने कर्ज़ में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के अधिग्रहण के लिए 17,000 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई है। इस बोली का शुद्ध वर्तमान मूल्य (NPV) 12,505 करोड़ रुपये बैठता है। वेदांता ने इस प्रक्रिया में अडाणी ग्रुप को पीछे छोड़ दिया। जेपी एसोसिएट्स रियल एस्टेट, सीमेंट, ऊर्जा, होटल और सड़क परियोजनाओं में सक्रिय रही है, लेकिन 57,000 करोड़ से ज्यादा के कर्ज़ के कारण इसे दिवाला प्रक्रिया का सामना करना पड़ा। NCLT इलाहाबाद पीठ ने जून 2024 में कंपनी को CIRP में भेजा था।
कर्जदाताओं की समिति (COC) ने प्ठब् प्रक्रिया के तहत बोली कराई। 5 सितंबर को हुई बैठक में चुनौती प्रक्रिया पूरी हुईए जिसमें वेदांता ने अडाणी से ऊंची बोली लगाकर कंपनी पर कब्ज़ा जमा लिया। जेपी ग्रुप की प्रमुख परिसंपत्तियों में नोएडा का जेपी ग्रीन्सए जेवर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी, NCR व मसूरी-आगरा के होटल, और एमपी-यूपी की सीमेंट यूनिट्स शामिल हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47