पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

demo pic 2025 09 06T143209.679
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के किंदीपुर गांव में पत्नी ने अवैध संबंधों के लिए अपने ही पति का खून कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक महेश कुमार गौतम की पत्नी पूजा का प्रेम प्रसंग पड़ोसी जयप्रकाश यादव से चल रहा था। दोनों ने पहले से महेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच रखी थी। बुधवार रात जयप्रकाश ने महेश को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे घर छोड़ते समय पेड़ के नीचे लिटा दिया। इसके बाद पूजा को मौके पर बुलाया। योजना के तहत जयप्रकाश ने चाकू से महेश का गला रेत दियाए जबकि पत्नी पूजा ने पति के सीने पर ईंट से वार किया। मौके पर ही महेश की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, ईंट और दोनों आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47