
पंजाब के 24 से ज़्यादा जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस संकट की घड़ी में कई फिल्मी सितारे और जानी-मानी हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं।
- अक्षय कुमार ने राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए। उन्होंने इसे “सेवा” बताते हुए कहा कि संकट में मदद करना उनके लिए सौभाग्य है।
- हरभजन सिंह ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए 10 नावें दान करने का ऐलान किया और प्रधानमंत्री से अतिरिक्त मदद की मांग की।
- एमी विर्क ने 200 घरों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया और अपनी फिल्म की रिलीज़ टाल दी।
- सतिंदर सरताज राशन, पशु चारा और अन्य ज़रूरी सामान प्रभावित इलाकों में बाँट रहे हैं।
- दिलजीत दोसांझ ने माझा क्षेत्र के 10 गांव गोद लिए, जहाँ उनकी टीम सौर ऊर्जा सहायता और अन्य सामग्री उपलब्ध करा रही है।
- सोनू सूद ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से दान देने की अपील की। उनकी बहन मालविका सूद ज़मीनी स्तर पर राहत सामग्री बांट रही हैं।
- इन सितारों की पहल ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के साथ-साथ समाज के सामने मिसाल पेश की है।
