
मुंबई। मुंबई के लालबाग चा राजा पंडाल के पास आज सुबह एक भीषण कार एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई और 11 साल का एक लड़का घायल हो गया। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के लालबाग इलाके से आज सुबह प्रसिद्ध लालबाग राजा पंडाल के मुख्य द्वार के पास हुई एक दुर्घटना में दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 11 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज तड़के 3-4 बजे की है।
पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पंडाल के मुख्य द्वार के सामने सड़क किनारे से जा रहे बच्चों को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची की पहचान चंद्रा वजंदर के रूप में हुई है। पुलिस आसपास के ब्ब्ज्ट फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुट गई है।
