
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संवाददाताओं को बताया कि हाल ही में शुरू किए गए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर काम लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था और इसका किसी भी बाहरी कारक से कोई लेना.देना नहीं है। उनसे पूछा गया था कि क्या जीएसटी सुधारों का भारतीय वस्तुओं पर ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से कोई सीधा संबंध है। वैष्णव ने कहा कि जीएसटी सुधारों की तैयारी लगभग डेढ़ साल पहले.. अमेरिकी चुनावों से पहले शुरू हो गई थी। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के सुधारए प्रदर्शन और परिवर्तन के स्पष्ट लक्ष्य के तहत की गई थी।वैष्णव ने भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रही इस जीएसटी सुधार प्रक्रिया को अब अंतिम रूप दे दिया गया हैण्ण्ण्हर कदम परए प्रधानमंत्री मोदी ने हमारा मार्गदर्शन किया हैण्ण्ण्इस अगली पीढ़ी के सुधार में बाहरी कारकों की कोई भूमिका नहीं है। जीएसटी 2017 में लागू किया गया था। वैष्णव ने कहा कि 2025.26 के बजट में दी गई आयकर राहत और जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने से भारत की अर्थव्यवस्था को एक नए स्तर पर पहुँचाने की उम्मीद है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2014 से पहलेए कराधान प्रणाली बहुत जटिल थी और वस्तुओं पर कई स्तरों पर कर लगाया जाता था। जीएसटी ने इसे सरल बना दिया है। जीएसटी सुधारों में यह युक्तिकरण और सरलीकरण लोगों के जीवन को आसान बनाएगा।
