कार्रवाईः सपा विधायक इकबाल महमूद की साढ़े तीन बीघा जमीन से हटवाया अतिक्रमण

demo pic 2025 09 06T161002.453
कार्रवाईः सपा विधायक इकबाल महमूद की साढ़े तीन बीघा जमीन से हटवाया अतिक्रमण

यूपी। संभल में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्रशासन ने आम के बाग की शनिवार को नापतौल कराई। प्रशासन ने बुलडोजर मंगवाकर सरकारी जमीन पर निशान लगवाए। आरोप है कि सपा विधायक ने साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। आम के बाग में बगैर अनुमति कटहल का पेड़ काटने का भी आरोप है। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि रायसत्ती थाना इलाके के गांव मंडलाई में सपा विधायक की बाग है। जानकारी के मुताबिक, संभल तहसील के मंडल गांव में निरीक्षण के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने एक बगीचे के भीतर सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया था। भूखंड संख्या 222 और 198, इकबाल महमूद मोहम्मद ज़ैद, मोहम्मद जुनैद, फैज़ इकबाल, मोहम्मद असलम, सोहेल इकबाल और शान इकबाल के नाम पर पंजीकृत हैं। इसके अलावा चार निकटवर्ती सरकारी भूखंड, संख्या 221 (बंजर), 221 (गोल), 271 कील और 272 कील, का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया गया था और उनका उपयोग बगीचे के हिस्से के रूप में किया जा रहा था। तहसील के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को खाली कराया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह अवैध कब्जा लंबे समय से चला आ रहा है। अनाधिकृत पेड़ कटाई की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग के साथ.साथ राजस्वए नहरए सिंचाई और नलकूप विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। ज़मीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया जा रहा है और वन विभाग पेड़ के संबंध में कार्रवाई कर रहा है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47