
आगरा। नगर निगम सदन की बैठक शुरू हो गई है। 9 महीने बाद हो रही सदन की बैठक में विकास के मुद्दों के साथ ही भाजपा पार्षद दल स्पीड कलर लैब तिराहे का नाम राणा सांगा करने का प्रस्ताव रख सकते हैं।
सदन की बैठक में सफाई कर्मियों की भर्तीए घरों से कूड़ा उठानेए जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र में आ रही दिक्कतोंए सड़क खोदने के अलावा कचरा उठाने पर लगने वाले यूजर चार्ज को कम करने समेत कुल 119 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। जिसमें अहम प्रस्ताव सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के पास के तिराहे का नाम राणा सांगा के नाम पर करने का प्रस्ताव है।
