
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईओडब्ल्यू ने उन्हें 60.48 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 15 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले वह 10 सितंबर को पेश होने वाले थे, लेकिन समय मांगा। शिकायत में आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच निवेशकों को गुमराह कर उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में पैसा लगाया गया। शिकायतकर्ता दीपक कोठारी का दावा है कि ठोस सबूतों के साथ निवेश किया गया, लेकिन फायदा नहीं मिला। शिल्पा शेट्टी के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता खुद कंपनी के पार्टनर थे और उनके बेटे को डायरेक्टर बनाया गया था।
