हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन किशोरों ने गंवाई जान

demo pic 2025 09 09T155318.313
हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन किशोरों ने गंवाई जान

गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के जुलेपुरा बदायूं रोड पर सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक घुस जाने से तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक अनिल निवासी गांव सोलाना जनपद हापुड़ सीमेंट के विद्युत पोल लेकर सिकंदराबाद से बरेली जा रहा था। उसने ट्रक हाईवे पर खड़ा कर पहिये चैक करने लगा। रात एक बजे करीब नेहरू चौक स्थित दिल्ली दरबार होटल पर काम करने वाले तीन किशोर बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी। बाइक चला रहा रिहान (18) पुत्र अलाउद्दीन निवासी रजपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। साथी हसनैन (16) पुत्र हाशिम अली और अरमान (16) पुत्र कल्लू निवासी थाना सहसवानए जिला बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सीओ दीपक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मंगलवार सुबह एएसपी अनुकृति शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47