
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में संजय की कथित वसीयत को फर्जी बताया गया और सौतेली मां प्रिया सचदेव पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए। अदालत से प्रिया को वसीयत निष्पादित करने से रोकने की मांग की गई है।
इसी बीच संजय की बेटी सफीरा ने उपनाम बदलकर ‘कपूर’ जोड़ लिया, जिसे रणनीतिक कदम माना जा रहा है। वहीं, संजय की बहन मंधीरा ने भी आरोप लगाया कि उनकी मां से प्रिया व अन्य ने जबरन कानूनी कागजों पर हस्ताक्षर करवाए।
