
आगरा। कागारौल क्षेत्र के जैंगारा गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खारी नदी की रपट पार करते समय एक वैन तेज बहाव में डगमगा गई। घबराकर जान बचाने के लिए छात्र अभिषेक (17) और रवि (20) खिड़की से कूद पड़े, लेकिन नदी की तेज धार में बह गए। सूचना पर पुलिस, अग्निशमन दल और पीएसी के गोताखोरों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, मगर सफलता नहीं मिली। अभिषेक हाईस्कूल का छात्र था जबकि रवि की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
