स्कूल बस से टकराया ट्रक, बच्चों में मची चीख-पुकार

demo pic 2025 09 10T140919.720
स्कूल बस से टकराया ट्रक, बच्चों में मची चीख-पुकार

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के जेसीबी चौराहाए शास्त्रीपुरम पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते.होते टल गया। सेंट वीएस पब्लिक स्कूल की बस को सामने से आ रहे लोडर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस का अगला हिस्सा पिचक गया और बस में बैठे बच्चे सीटों से गिर पड़े। अचानक मची चीख-पुकार से मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।
चौराहे पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े और बच्चों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा। करीब 25 बच्चों में से कई को हल्की चोटें आईंए लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी को गंभीर चोट नहीं है। स्कूल की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47