
आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर के पास कोर्ट से तारीख कर लौटते समय दिनदहाड़े गोली मारकर सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में मृतका का देवर भी है। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि विगत 19 जुलाई को महिला के पिता हरी सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि अपनी बेटी मंजू की शादी 18 साल पहले मनोज कुमार पुत्र शिवचरन निवासी समोना राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। मनोज कुमार सीआरपीएफ में तैनात है। उन्होंने बताया कि लगभग 9 वर्ष पूर्व से पुत्री का पति से घरेलू हिंसा को लेकर आगरा कोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा है। 18 जुलाई शाम करीब 4ः00 बजे पुत्री मंजू अपनी बेटी के साथ आगरा कोर्ट से तारीख कर लौट रही थी। थाना क्षेत्र सारंगपुरा गांव के पास घर लौटते समय देवर प्रदीप, पति मनोज, सुरेंद्र, भूरी सिंह, जोगेंद्र धर्मेंद्र पुत्र काशीराम ने बेटी दिनदहाड़े रास्ते में चारों ओर से घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के संबंध में थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, 27 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर महिला की हत्या के मामले में बांछित प्रदीप पुत्र शिवचरण निवासी राजपूत मौहल्ला फतेहाबाद व जोगेंद्र पुत्र शीतल प्रसाद निवासी समोना थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर को रेलवे अंडरपास शमशाबाद रोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वांछित आरोपी पति मनोए सुरेंद्र निवासी फतेहाबादए भूरी सिंह, धर्मेंद्र पुत्र काशीराम निवासी अर्जुनकापुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
