
हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित स्वान लेक अपार्टमेंट में 50 वर्षीय रेणु अग्रवाल की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसारए महिला के हाथ-पैर बंधे मिले और सिर पर वार तथा चाकू से हमला किया गया था। शुरुआती जांच में घर में काम करने वाले दो युवकों पर शक जताया जा रहा हैए जिन्होंने गहने व नकदी चोरी कर बाइक से फरार होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज में भी दो संदिग्ध नजर आए हैं। घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैंए जबकि पुलिस ने तलाशी तेज कर दी है और अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
