करिश्मा के बच्चों को बुआ का साथ, 30 हज़ार करोड़ की विरासत पर संग्राम

demo pic 2025 09 11T133519.384
करिश्मा के बच्चों को बुआ का साथ, 30 हज़ार करोड़ की विरासत पर संग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दीवानी मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में हेरफेर की कोशिश की है। यह विवाद करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़ा है। संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने करिश्मा के बच्चों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- मैं खुश हूं कि आखिरकार परिवार को सच्चाई का पता चलेगा। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता आएगी। मैं समायरा और कियान के साथ खड़ी हूं, क्योंकि यह मानना मुश्किल है कि उनके पिता ने उन्हें वसीयत में शामिल न किया हो।
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर को 12 जून 2025 तक संजय कपूर की सभी चल और अचल संपत्तियों का खुलासा करने का आदेश दिया है। वहीं, प्रिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने मुकदमे को विचारणीय मानने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि यह कानूनी लड़ाई लंबे समय तक चल सकती है। संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हुए। 2016 में उनका तलाक हो गया और 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। संजय का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से हुआ।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47