
धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में वांछित तथा इंटरपोल रेड नोटिस का सामना कर रहे आरोपी मुनव्वर खान को गुरुवार को कुवैत से भारत प्रत्यर्पित किया गया। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और एनसीबी-कुवैत के सहयोग से यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, कुवैत पुलिस की सुरक्षा में मुनव्वर खान को हैदराबाद हवाई अड्डे लाया गयाए जहां से चेन्नई स्थित सीबीआई की विशेष कार्य बल शाखा ने उसे हिरासत में ले लिया।
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि खान चेन्नई में आपराधिक षड्यंत्रए धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में वांछित था। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की थी। वारदात के बाद वह कुवैत भाग गया और भगोड़ा घोषित कर दिया गया। इस मामले में 7 फरवरी 2022 को इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी किया गया थाए जिसके आधार पर कुवैत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हुई। पिछले कुछ वर्षों में सीबीआई ने इंटरपोल के सहयोग से 130 से अधिक भगोड़ों को विदेश से भारत लाने में सफलता हासिल की है।
