महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

demo pic 2025 09 12T164329.264
महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जोराई प्रेमपुर में बृहस्पतिवार देर शाम खेत पर टहलने गए डुडवा की महिला ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध कुछ देर पहले ही खाना खाकर घर से टहलने निकले थे। सूचना पर एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। कुर्रा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुडवा की वर्तमान ग्राम प्रधान मीना देवी के ससुर 55 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव निवासी गांव जोराई प्रेमपुर शाम करीब 7ः30 बजे खाना खाने के बाद टहलने से घर से निकले थे। उनके घर से निकलने के कुछ देर बाद ही परिजन ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। भयभीत परिजन खेत की ओर गए तो देखा कि चंद्र प्रकाश लहूलुहान हालत में पडे़ हैं। उनकी जांघ में गोली लगी थी। आनन फानन परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि पुलिस जल्द ही खुलासा करेगीए हालांकि शुक्रवार सुबह तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47