
अकोला में पनवारी कांड के 32 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को विधायक चौधरी बाबूलाल का जोरदार स्वागत किया गया। बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में ग्रामीणों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। ढोल.नगाड़ोंए फूल मालाओं और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने विधायक का अभिनंदन किया और मिठाइयाँ बांटी। वधायक बाबूलाल ने मंच से जनता का आभार जताते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने का वादा किया। इस मौके पर रालोद नेत्री अनीता चाहर, ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, भीमसैन भगौर, प्रधान रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस स्वागत को ष्जनता की जीत बताते हुए विधायक के नेतृत्व पर भरोसा जताया।
