शादीशुदा मर्द के प्यार में तान्या मित्तल? कुनिका ने किया बड़ा खुलासा

demo pic 2025 09 13T135348.435

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में घर को नया कैप्टन मिल गया है। टास्क के दौरान जमकर मस्ती और बहस के बाद बहुमत से अमाल मलिक को घर की कमान सौंपी गई। इससे पहले यह जिम्मेदारी बसीर अली संभाल रहे थे। लेकिन कैप्टेंसी टास्क से ज्यादा चर्चा में रहीं तान्या मित्तल। अक्सर अपने बयानों और एटीट्यूड को लेकर सुर्खियों में रहने वाली तान्या इस बार एक अलग वजह से खबरों में हैं। दरअसलए उनकी पुरानी दोस्त कुनिका सदानंद और नीलम गिरी ने असेंबली रूम में बैठकर उनके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
कुनिका ने कहा कि तान्या मानसिक रूप से अस्थिर लगती हैं और उन्होंने खुद बताया था कि उनके पिता साथ नहीं रहतेए वे अपनी मां के साथ रहती हैं। इतना ही नहींए कुनिका ने यह भी दावा किया कि तान्या ने उनसे एक बार पूछा था- क्या शादीशुदा मर्द से प्यार करना गलत है। वहीं नीलम ने भी तान्या के व्यवहार को अजीब बताया और कहा कि वह या तो लगातार रोती रहती हैं या फालतू बातें करती हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में तान्या अपने बड़बोलेपन और दिखावटी लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। पहले उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को श्विधायकश् बताया था, लेकिन उनकी बातें अब तक हकीकत से मेल नहीं खा रही हैं। खुद को डीवा बताने की कोशिश में तान्या लगातार दर्शकों और घरवालों के निशाने पर आ रही हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47