IIT खड़गपुर वेज-नॉनवेज छात्रों की अलग सीटिंग रद्द, अब साथ बैठ सकेंगे

demo pic 2025 09 13T144742.513

कोलकाता: IIT खड़गपुर ने अपने हॉस्टल की डाइनिंग हॉल में छात्रों की वेज और नॉनवेज खाने की आधार पर अलग सीटिंग का फैसला रद्द कर दिया है। संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि डाइनिंग हॉल में ऐसी किसी भी साइनेज को तुरंत हटाया जाए और किसी भी छात्र के साथ खान-पान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।

यह मामला बी. आर. अंबेडकर हॉल में 16 अगस्त को जारी नोटिस के बाद सामने आया, जिसमें कुछ वेजिटेरियन छात्रों की शिकायत के कारण अलग बैठने की व्यवस्था की गई थी। छात्रों और पूर्व छात्रों की आलोचना और सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद संस्थान ने यह फैसला वापस लिया।

IIT खड़गपुर वेज-नॉनवेज छात्रों की अलग सीटिंग रद्द, अब साथ बैठ सकेंगे

नए नियम के अनुसार, खाना तैयारी और वितरण के स्तर पर ही वेज, नॉनवेज और जैन जैसे विकल्प अलग होंगे, लेकिन डाइनिंग हॉल में कोई सीटिंग भेदभाव नहीं होगा। यह नियम सभी हॉस्टलों पर लागू होगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47