हुमा कुरैशी के हमसफर बनेंगे एक्टिंग कोच

demo pic 2025 09 16T111929.632

मुंबई। बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकए उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन दोस्तों की पोस्ट और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने इन अटकलों को और हवा दी है। खबरों के अनुसार, रचित ने हाल ही में एक निजी समारोह में हुमा को प्रपोज किया। गायिका अकासा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर साझा कर बधाई दी थीए जिसे बाद में डिलीट कर दिया गयाए लेकिन तब तक वह वायरल हो चुकी थी। रचित सिंह इंडस्ट्री में एक जाने.माने एक्टिंग कोच हैंए जिन्होंने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को ट्रेनिंग दी है। एक्टिंग कोच के साथ.साथ वह खुद भी अभिनय कर चुके हैं। उन्हें हॉटस्टार की वेब सीरीज ष्कर्मा कॉलिंगष् में वेदांग के किरदार के लिए पहचाना जाता है। हुमा और रचित के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से हो रही है। दोनों कई बार साथ देखे गएकृचाहे वह शाहरुख खान.गौरी खान की पार्टी होए सोनाक्षी सिन्हा.जहीर इकबाल की शादी हो या रचित का जन्मदिन समारोह। अक्सर उनकी साथ में मौजूदगी और खास बॉन्डिंग को देखकर फैंस मानते हैं कि दोनों के बीच रिश्ता गहरा है। हालांकि अब तक इस सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैए लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने अपने रिश्ते को अगला कदम दे दिया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47