रेवाड़ी। बनीपुर चौक में रात करीब 1 बजे बनीपुर चौक पर केमिकल से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रही क्रेटा कार आग की चपेट में आ गई। गाजियाबाद से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे चार व्यापारी इस हादसे का शिकार हुए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गईए जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए हादसा बेहद भयावह था और कुछ ही मिनटों में कैंटर और कार दोनों आग के गोले में तब्दील हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कैंटर में शॉर्ट.सर्किट या लीकेज की वजह से आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के दिलशान गार्डन निवासी संजिव अग्रवाल (41) और पंचवटी निवासी अंशु मित्तल (40) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कैंटर का चालक फरार हो गया।
