असम सिविल सेवा की युवा अधिकारी नुपुर बोरा को गुवाहाटी में भूमि घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। छापेमारी में उनके फ्लैट से लगभग एक करोड़ रुपये नकद, हीरे और ज्वेलरी बरामद हुई।
आरोप है कि बरपेटा जिले में कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिंदू समुदाय की ज़मीन को अवैध रूप से दूसरे समुदाय के नाम ट्रांसफर किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बोरा पिछले छह महीनों से निगरानी में थीं।
यह मामला केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि राज्य की जनसांख्यिकी और सांस्कृतिक अस्तित्व से जुड़ा बड़ा मुद्दा माना जा रहा है।
