मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में व्यवसायी व फिल्मी हस्ती राज कुंद्रा से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि यह शुरुआती कदम हैए आगे और गवाहों से पूछताछ व बयानों की जांच के बाद अगला राउंड तय होगा। यह केस व्यवसायी दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उनका आरोप है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने 2015 से 2023 के बीच कॉर्पोरेट विस्तार के लिए ली गई रकम को निजी खर्चों में इस्तेमाल किया।
इसी बीचए शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन को लेकर अफवाहों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि जल्द ही दो नए प्रोजेक्टकृअम्माकाई और बास्टियन बीच क्लब लॉन्च किए जाएंगे। शिल्पा ने कहाए हम हमेशा नए व्यंजन पेश करते आए हैं और अब दक्षिण भारतीय मंगलोरियन फ्लेवर के साथ कुछ नया अनुभव देने जा रहे हैं।
