वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर एक टी-20 गेंदबाज

demo pic 2025 09 17T155250.071

भारत के वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद ICC टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने तीन स्थानों की छलांग लगाकर पहली बार नंबर 1 गेंदबाज बने और उनकी रेटिंग 733 तक पहुंच गईए जो उनकी ऑलटाइम हाई रेटिंग भी है।
न्यूजीलैंड के जैकब डफी अब दूसरे नंबर पर हैंए उनकी रेटिंग 717 है। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जेम्पा एक स्थान ऊपर होकर चौथे नंबर पर हैंए जबकि इंग्लैंड के आदिल रशीद तीन स्थान नीचे आकर पांचवें नंबर पर हैं।
श्रीलंका के नुवान तुषारा ने छह स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर कब्जा किया है। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा सातवें नंबर पर बने हैं। भारत के रवि बिश्नोई दो स्थान नीचे होकर आठवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और अफगानिस्तान के राशिद खान एक.एक स्थान नीचे आकर क्रमशः नौवें और दसवें नंबर पर हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47