आगरा I थाना सिकंदरा क्षेत्र के जउपुरा गांव में बुधवार तड़के सुबह चार बजे दबंग युवकों ने राजू प्रजापति के घर पर पत्थरबाजी की। हमलावर पत्थरों से भरी कार लेकर आए थे। घटना का पूरा वीडियो घर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
CCTV फुटेज में देखा गया कि पहले एक युवक कार से उतरकर डिग्गी से पत्थर निकालकर घर पर फेंकने लगा, कुछ देर बाद दूसरा युवक भी पत्थर फेंकने में शामिल हुआ। घर में हड़कंप मच गया; राजू की पत्नी और बच्चा घर में छिप गए। आंगन और कमरे में ईंट-पत्थर बिखरे मिले।
हमलावरों ने गालियां भी दीं और कुछ देर पथराव करने के बाद कार से फरार हो गए। पथराव की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। राजू ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिकंदरा थाना पुलिस CCTV फुटेज और कार के नंबर के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है।
