नकली दवा मामले में FSDA हुई सक्रिय, पूरे प्रदेश से दवाएं वापस मंगाई जा रही हैं

demo pic 2025 09 17T162111.877

आगरा I नकली दवा कारोबार की छापेमारी के बाद FSDA (फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन) ने पूरे प्रदेश से संदिग्ध दवाएं वापस मंगाई हैं। ये वे दवाएं हैं, जिन पर आगरा में बरामद दवाओं के बैच नंबर और क्यूआर कोड मिले थे। इन दवाओं को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। साथ ही दवा कंपनियों और एजेंसियों के इलेक्ट्रॉनिक वे बिल, जीएसटी बिक्री बिल और स्टॉक रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे।

ड्रग विभाग और एसटीएफ की छापेमारी में आगरा से एलर्जी और ब्लड प्रेशर की दवाएं बरामद हुई थीं। इन पर असली दवाओं के बैच नंबर और क्यूआर कोड थे, लेकिन कंपनियों का दावा था कि ये दवाएं उनके द्वारा बनाई नहीं गईं। जांच में पता चला कि दवा एजेंसियों ने पुडुचेरी में इनकी नकली प्रतियां तैयार करवाई और एआई के जरिए क्यूआर कोड जेनरेट कर नकली दवाओं पर छाप दिए।

FSDA अब पूरे प्रदेश से इन दवाओं को वापस मंगवा रहा है और सभी सैंपल लैब जांच के लिए भेजे जाएंगे। आगरा से बरामद 30 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट एक हफ्ते में आने की संभावना है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47