आगराI ताजमहल से करीब 1.5 किमी दूर और शिल्पग्राम पार्किंग से 500 मीटर की दूरी पर बने सेल्फी प्वाइंट के महिला टॉयलेट का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें आपत्तिजनक चीजें मिलने के बाद सपा नेता रजत फौजदार ने पुलिस से शिकायत की है।
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने करोड़ों की लागत से इस सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया था, लेकिन यहां शौचालयों की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। कुछ महीने पहले नल चोरी होने के बाद से टॉयलेट की स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां सफाई नहीं होती, बदबू रहती है और महिलाएं शौचालय में जाने से कतराती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
