नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में पहुँचे

demo pic 2025 09 17T165822.979

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने जापान में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। नीरज ने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंककर सीधा फाइनल का टिकट हासिल किया। नीरज अब फाइनल में अपने खिताब का बचाव करेंगे। वह 2023 बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं और मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन हैं।
भारत के सचिन यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 83.67 मीटर थ्रो के साथ फाइनल में एंट्री मारी। मई 2025 की एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87ण्21 मीटर के साथ दूसरे प्रयास में क्वालीफाई किया। ग्रुप.ए में वेबर पहलेए पोलैंड के डेविड वेगनर दूसरे और नीरज तीसरे स्थान पर रहे। सचिन यादव छठे स्थान पर रहे। अब फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलेगी। पेरिस ओलंपिक 2024 में नदीम ने रिकॉर्ड 92.97 मीटर थ्रो कर गोल्ड जीता थाए जबकि नीरज को 89.45 मीटर के साथ सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47