होटल के कमरे में पत्नी संग प्रेमी, अचानक पहुंचा पति – राज़ खुलते ही हड़कंप

demo pic 2025 09 18T152605.259

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक होटल में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।

महिला कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली है। बेटे की बीमारी के इलाज के दौरान उसकी दोस्ती एक कंपाउंडर से हो गई थी। पति को पत्नी की हरकतों पर शक हुआ और उसने मोबाइल चैट पढ़कर सच्चाई जान ली।

बुधवार को महिला ने प्रेमी को मिलने के लिए होटल बुलाया, लेकिन पति पहले से ही जानकारी लेकर पहुंच गया। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाने में दोनों परिवारों की मौजूदगी में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन पति पत्नी को घर ले जाने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार महिला को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47